Breaking News

सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास:दीवार और पानी का बोर किया गया

मौके पर निरीक्षण करते हुए जॉइंट कमिश्नर जय इंदर  सिंह व अन्य अधिकारी।

अमृतसर, 9 जून(राजन): नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के निर्देशों के तहत निगम जॉइंट कमिश्नर डॉ. जय इंदर सिंह द्वारा श्री गुरु रामदास अस्पताल के पास, गुरुद्वारा शहीदां साहिब के सामने स्थित सरकारी ज़मीन का औचक निरीक्षण किया गया।इस स्थान पर पहले भी एक धार्मिक संस्था द्वारा सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जे को लेकर शिकायतें मिल चुकी थीं। आज जब जॉइंट कमिश्नर की टीम द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि चेतावनी देने के बावजूद निर्माण कार्य जारी था। सरकारी ज़मीन पर कब्जे के उद्देश्य से एक दीवार बनाई जा चुकी थी और पानी का बोर भी किया जा रहा था। निरीक्षण टीम में सहायक कमिश्नर विशाल विधावन और एस्टेट अधिकारी धर्मिंदरजीत सिंह भी शामिल थे।

जॉइंट कमिश्नर ने तुरंत कानूनी कार्रवाई के दिए आदेश

मौके पर निरीक्षण करते हुए जॉइंट कमिश्नर जय इंदर  सिंह व अन्य अधिकारी।

मौके पर जॉइंट कमिश्नर जय इंद्र सिंह ने एस्टेट अधिकारी को धार्मिक संस्था वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू करने और अवैध रूप से बनाई गई दीवार को गिराने के आदेश दिए। साथ ही निर्माण कार्य कर रहे व्यक्तियों को कार्य तुरंत बंद करने को कहा गया। जॉइंट कमिश्नर ने बताया कि  एक धार्मिक संस्था है, लेकिन ऐसी संस्था द्वारा सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पहले मिली शिकायत के आधार पर इस संस्था द्वारा बनाई गई अवैध सीढ़ियों को गिराने के आदेश पहले ही दिए जा चुके थे और आगे कोई निर्माण न करने की चेतावनी भी दी गई थी। लेकिन संस्था ने सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए दीवार बना दी और अवैध रूप से बोर भी किया गया, जिसे तुरंत रुकवाया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *