Breaking News

स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच भीषण टक्कर होने से 6 लोगों की मृत्यु

अमृतसर, 3 जुलाई: तरनतारन रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ।टहला साहिब गुरुद्वारा के पास एक स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई।इस भयानक टक्कर में करीब 4 लोगों की मौत मौके पर ही  हो गई।फिलहाल पुलिस लोगों को अस्पताल ले जा रहीहै और जांच कर रही है। हालांकि चश्मदीदों के मुताबिक 6 लोग मरे हैं।मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, ऑटो में सवार लोग किसी समारोह से सुर सिंह पंडोरी गांव से लौट रहे थे। जब वह तरनतारन रोड पर गुरुद्वारा साहिब के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर  से विदेश जाना अब और आसान:  कनाडा समेत 27 इंटरनेशनल शहरों तक कनेक्टिविटी

अमृतसर,28 जुलाई:अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले यात्रियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *