
अमृतसर, 10 जुलाई (राजन): नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने छेहरटा स्थित नगर निगम द्वारा डॉग स्टेरलाइजेशन के लिए चलाए जा रहे एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया और सेंटर में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस समय नगर निगम द्वारा नरायणगढ़, छेहरटा में स्थित डॉग स्टेरलाइजेशन के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर संचालित किया जा रहा है, जिसमें रोजाना शहर के विभिन्न हिस्सों से आवारा कुत्तों को लाकर उनकी नसबंदी की जाती है। यह कार्य एनिमल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। अपने निरीक्षण के दौरान एडिशनल कमिश्नर ने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में पेश आ रही समस्याओं का जायजा लिया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।इस अवसर पर सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. गीतू सरीन, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय गिल,डॉ. दर्शन कश्यप और एनिमल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य भी उपस्थित थे।

17,945 डॉग स्टेरलाइजेशन की जा चुकी :20 हजार डॉग स्टेरलाइजेशन का टेंडर लगने जा रहा
एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इससे शहरवासियों
को होने वाली परेशानियों के समाधान के लिए नगर निगम द्वारा नरायणगढ़, छेहरटा में एनिमल बर्थ कंट्रोल.सेंटर बनाया गया है, जिसमें डॉग स्टेरलाइजेशन की जा रही है।नगर निगम द्वारा 20 हजार डॉग स्टेरलाइजेशन हेतु टेंडर लगाया गया था, जिसका कार्य एनिमल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट को 3 अगस्त 2023 को 2 वर्ष के लिए अलॉट किया गया था। ट्रस्ट द्वारा डॉग स्टेरलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।

अब तक 17,945 आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है और यह टेंडर 3 अगस्त 2025 को समाप्त हो रहा है। ठेका लेने वाली ट्रस्ट को डॉग स्टेरलाइजेशन के कार्य में तेजी लानी होगी।इसके लिए नगर निगम ने पहले ही अगले 20 हजार डॉग स्टेरलाइजेशन हेतु एस्टीमेट तैयार कर निगम सदन से सर्वसम्मति से पास कर राज्य सरकार को भेजा था, जिसकी मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। अब यह एस्टीमेट तकनीकी स्वीकृति के लिए स्थानीय सरकार को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही अगला टेंडर लगा दिया जाएगा ताकि डॉग स्टेरलाइजेशन का कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें