Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने फतेह सिंह कालोनी की गलियां बनवाने का किया उद्घाटन : कहा ,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से गलियां बनवाई जा रही है

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर,27 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज फतेह सिंह कॉलोनी की गलियां बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ रुपए की लागत से गलियां बनवाने के कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पहले  सीवरेज प्रणाली को ठीक करवाया गया है, जिससे लंबे समय से चली आ रही जलभराव, गंदगी और सीवर जाम जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान हुआ है। अब योजनाबद्ध तरीके से आधुनिक तकनीक के साथ मजबूत और टिकाऊ गलियों  का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है,सच्चाई की बड़ी जीत हुई

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है,सच्चाई की बड़ी जीत हुई है। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल जी, आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया जी और सभी 23 आरोपियों को बरी करने के फैसले से साफ साबित होता है कि ये मामले जनता को गुमराह करने के लिए राजनीति से प्रेरित थे। उन्होंने कहा कि सच्चाई को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, लेकिन उसे कभी हराया नहीं जा सकता। इस फैसले से ईमानदार और पारदर्शी राजनीति में लोगों का भरोसा और मजबूत होता है। आम आदमी पार्टी हमेशा की तरह लोगों की सेवा और उनके विकास के रास्ते पर अडिग रहेगी।

लोगों ने विधायक डॉ गुप्ता का धन्यवाद किया

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

इस अवसर पर फतेह सिंह कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने विधायक डॉ गुप्ता का धन्यवाद किया। लोगों ने कहा कि इस कॉलोनी की ओर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। विधायक डॉ गुप्ता प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका हल निकाल रहे हैं। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज सनप्रीत सिंह भाटिया, जगतार सिंह जग्गा,रोहित लूथरा,रितेश महाजन,साहिब सिंह विक्की,रोमी भाटीया और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

घरेलू कलह में नगर निगम यूनियन प्रधान ने दी जान: वीडियो बना पत्नी व ससुराल वालों पर लगाया आरोप, फिर मारी गोली

मृतक आशु नाहर की फाइल फोटो। अमृतसर, 21 फरवरी (राजन):घरेलू विवाद में नगर निगम ऑटो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *