Breaking News

चेयरमैन रिंटू और प्रियंका शर्मा द्वारा बाढ़ प्रभावित गांव में राहत सामग्री वितरित की गई :रिंटू ने कहा यह सेवा जारी रहेगी

बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करते हुए करमजीत सिंह रिंटू।

अमृतसर, 10 सितंबर (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन करमजीत सिंह  रिंटू और सीनियर डिप्टी मेयर  प्रियंका शर्मा द्वारा रमदास के बाढ़ प्रभावित गाँवों का एक बार फिर दौरा किया और इस अवसर पर अपने साथियों और सेवा निभा रहे संत महापुरुषों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त घरों के परिवारों को ज़रूरी सामान उपलब्ध कराया। इस अवसर पर ज़रूरतमंदों को फोल्डिंग बेड, बिस्तर, राशन, चिकित्सा और अन्य राहत सामग्री वितरित किया गया। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि कुछ दिन पहले अपनी टीम के साथ इन बाढ़ प्रभावित 9 गाँवों का दौरा किया था और लोगों की ज़रूरतों का एक सूची बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि वही ज़रूरी सामान लोगों तक पहुँचाया है।

इस मुश्किल की घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना सबसे उचित कार्य है

बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करते हुए करमजीत सिंह रिंटू।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि यह सेवा इसी तरह जारी रहेगी और भविष्य में भी हर ज़रूरतमंद की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन 9 गांवो का पहले निरीक्षण किया गया था, उन सभी गांवो में राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।  उन्होंने कहा कि पंजाब इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है। खेतों में खड़ी फसलें पानी में बह गई हैं, घरों की दीवारें ढह गईं । उन्होंने कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना सबसे उचित कार्य है।

किसानों को राहत देने हेतु “जिसका खेत उसकी रेत” नीति लागू की है

बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करते हुए करमजीत सिंह रिंटू।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ के कारण खेतों में हुई तबाही को भी गंभीरता से ले रही है और किसानों को जल्द ही मुआवज़ा दिया जाएगा। भगवंत मान सरकार ने बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को राहत देने हेतु “जिसका खेत उसकी रेत” नीति लागू की है। यह नीति केवल बाढ़ प्रभावित खेतों पर ही लागू होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और पंजाब सरकार घर-घर जाकर ज़रूरी मदद पहुँचाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों को जल्द ही सामान्य स्थिति में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विशेष गिरदावरी के आदेश जारी किए हैं ताकि बाढ़ से हुए नुकसान की तुरंत भरपाई की जा सके।

बाढ़ प्रभावितों को लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी

इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर अमृतसर प्रियंका शर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर रितेश शर्मा, संत बाबा कुलवंत सिंह खुर्मानिआ वाले  , भाई सुरिंदर सिंह अरोड़ा वीर जी,सुखबीर सिंह सोनी, राहिल खन्ना, गुरप्रीत सिंह कटारिया ,अरविंद भट्टी, बॉबी काजल व अन्य लोग भी शामिल थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भारत ने 67 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया:अटारी-वाघा बॉर्डर से वतन लौटे

रिहा हुए पाकिस्तानी कैदी। अमृतसर,9 सितंबर :भारत ने 67 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *