Breaking News

बैंक से चेक अब एक दिन में क्लियर होगा

अमृतसर, 4 अक्टूबर:रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  का नया चेक क्लियरेंस सिस्टम आज  से लागू हो गया है। इसके तहत चेक जमा करने के बाद अमाउंट कुछ ही घंटों में प्रोसेस होकर खाते में आ जाएगा। पहले इसमें 2 दिन तक का समय लगता था। नया सिस्टम ‘कंटीन्युअस क्लियरिंग एंड सेटलमेंट’ है। इसमें बैंक चेक को स्कैन करेंगे, प्रेजेंट करेंगे और कुछ ही घंटों में पास कर दिया जाएगा। ये सारा काम बैंक के कामकाजी घंटों में होगा। बैंकों ने एक दिन पहले से ही इसका ट्रायल शुरू कर दिया था।

बैंकों ने ग्राहकों से पर्याप्त बैलेंस रखने को कहा

बैंकों ने कस्टमर्स से कहा है कि अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस रखें, ताकि चेक बाउंस न हो। साथ ही चेक की सारी डिटेल्स सही-सही भरें, वरना देरी या रिजेक्शन हो सकता है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह बैन: और भी आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रूपिंदर पाल सिंह की फाइल फोटो।  अमृतसर, 8 मार्च: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *