
अमृतसर, 3 अक्टूबर : क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल की शादी में पहुंचकर सीएम भगवंत मान ने विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। विधायक डॉक्टर अजय गुप्ता , विधायक जीवनजोत कौर व परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। सांसद गुरजीत सिंह औजला और नवजोत सिंह सिद्धू ने भी विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

कोमल शर्मा की शादी लुधियाना के व्यवसायी कवलजीत सिंह ओबरॉय के बेटे लोविश ओबरॉय के साथ हो रही है। दोनों अमृतसर के एक गुरुद्वारे में पारंपरिक समारोहों के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधें। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। सुरक्षा को देखते हुए सिक्योरिटी के प्रबंध भी कड़े कर दिए गए हैं।
हालांकि, बहन की शादी में अभिषेक शर्मा शामिल नहीं हो सकेंगे। इसकी वजह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज है, जिसके लिए क्रिकेटर अभिषेक शर्मा प्रैक्टिस के लिए कानपुर रवाना हो गए हैं। इससे पहले 30 सितंबर को कोमल शर्मा की शुगन रस्म में अभिषेक शर्मा पहुंचे थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें