Breaking News

पुलिस और  बदमाशों के बीच मुठभेड़: हरियाणा से पकड़ कर लाए थे, छिपाए हथियारों से किया फायर

अमृतसर,19 अक्टूबर : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के हो गई। बदमाशों ने अपनी पुरानी जगह छिपाए गए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचें। वहीं, जवाबी कार्रवाई में दोनों करनाल निवासी अभी और आजाद जख्मी हो गए। दोनों की टांगों पर गोलियां लगी है। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों आरोपियों ने अगस्त माह में अमृतसर में ही गोलीबारी की थी। तब आरोपी फरार हो गए थे, इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के करनाल से आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाशों का संबंध पंजाब के गैंगस्टर जीवन फौजी से है। माना जा रहा है किवे इसी गिरोह के लिए इलाके में सक्रिय थे। पहले भी कई वारदात में पहले भी शामिल रह चुके हैं।

हथियारों की शिनाख्त के लिए गई पुलिस

दोनों बदमाशों ने वेल्डिंग की दुकान पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने सूचना पर करनाल से दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार दोपहर अमृतसर पुलिस इन्हें हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर जा रही थी। पुलिस के अनुसार, जैसे ही रूड़ेवाल गांव के पास पहुंचे, दोनों ने गाड़ी रुकवाने के लिए कहा। इसके बाद बदमाश कहने लगे- यहीं हथियार रखे हैं। वहां पहुंचते ही बदमाशों ने छिपाए गए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए।

कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता

अमृतसर देहात पुलिस के डीएसपी गुरविंदर सिंह औलख ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों पर आगे भी.सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने तस्करी नेटवर्क के पाँच सदस्यों को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 17 अक्टूबर(राजन): पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *