Breaking News

वाल्मीकि समाज ने भंडारी पुल किया जाम

भंडारी पुल पर रोष प्रदर्शन करते हुए वाल्मीकि समाज के लोग।

अमृतसर, 29 अक्टूबर: वाल्मीकि समाज के लोगों ने भंडारी पुल को जाम कर दिया। वाल्मीकि समाज का आरोप है कि उनके पवित्र स्थल पर समाज की एक गुट द्वारा  द्वारा अनुचित गतिविधियां की गई हैं। जिस से
उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। तीर्थ स्थल पर बेअदबी की गई।

इसके विरोध में आज  बुधवार को वाल्मीकि समाज
लोगों ने ट्रैफिक रोक दिया। लोग पुल के पास बैठकर
प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने भंडारी पुल के चारों ओर  तरफ आवाजाही पर रोक लगा दी है।

रोष प्रदर्शन कर रहे वाल्मीकि समाज के लोगों ने मांग की है कि पवित्र स्थल  की स्थिति पहले जैसी बहाल की जाए। पवित्र स्थल पर बेअदबी करने वालों के विरुद्ध पुलिस केस दर्ज करें।

भंडारी पुल जाम होने से सारे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीतकर लवप्रीत सिंह ने देश का नाम किया रोशन:गांव बल्ल सचंदर के युवा खिलाड़ी की शानदार उपलब्धि पर डीसी ने दी बधाई

लवप्रीत सिंह बधाई देते हुए लोग। अमृतसर, 4 अगस्त(राजन):स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *