Breaking News

ट्रस्ट में 52.81करोड़ के टेंडर की अब 5 मेंबरी टेक्निकल कमेटी गठित : मामला पहले ही हाईकोर्ट में

अमृतसर, 5 जनवरी (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की तरफ से 52.81 करोड़ रुपए के टेंडर की अब 5 मेंबरी टेक्निकल कमेटी गठित की गई है।लोकल बाडीज विभाग के सेक्रेटरी ने ट्रस्ट के एसई बूटा राम सिंह, एक्सईएन मनदीप सिंह,एसडीओ परमिंदर सिंह, एसडीओ जसकरनबीर सिंह,एसडीओ वरुण गुप्ता को जांच कमेटी में शामिल किया  है। गठित की गई नई कमेटी स्टैंडर्ड की दोबारा टेक्निकल रिवैल्यूएशन करेगी।

इस टेंडर की 18 दिसंबर को पहले से ही टेक्निकल इवैल्यूएशन हो चुकी

इस टेंडर की पहले 18 दिसंबर को ट्रस्ट की टेंडर कमेटी द्वारा टेक्निकल इवैल्यूएशन की जा चुकी है। जिसमें टेंडर कमेटी ने सीगल इंडिया कंपनी के इलेक्ट्रिकल कार्य करने के कागजात और गणेश कार्तिकेय कंपनी के भी इलेक्ट्रिकल कार्य और रोड वर्क के कार्य की कागजात न होने के कारण इन दोनों कंपनियों को टेक्निकल डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। दोनों पार्टियों को डिसक्वालीफाई करने की रिपोर्ट भी जारी कर दी गई थी। टेंडर कमेटी द्वारा टेक्निकल इवैल्यूएशन करने के बाद इस टेंडर की फाइनेंसियल बिड भी खोल दी गई थी।

मामला पहले से हाई कोर्ट में है

टेक्निकल डिसक्वालीफाई होने पर गणेश कार्तिकेय कंपनी द्वारा मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच में ला दिया गया। हाईकोर्ट की न्यायाधीश लीजा गिल की खंडपीठ द्वारा 22 दिसंबर को सुनवाई के दौरान इस मामले में स्टे ना देकर इसकी अगली सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख निर्धारित की हुई है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर और शर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी से रिप्लाई मांगी हुई है। मामला हाई कोर्ट में होने के चलते अब रिवैल्यूएशन का औचित्य नहीं बनता । अब 15 जनवरी को हाईकोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई के बाद क्या निर्णय आता है, उसे देखना होगा।

सात अधिकारी हो चुके सस्पेंड

इस मामले में सिंगल इंडिया कंपनी के द्वारा पंजाब सरकार के चीफ सेक्रेटरी को शिकायत की गई थी। चीफ सेक्रेटरी द्वारा डिप्टी कमिश्नर अमृतसर को आदेश जारी करके जांच करवाने के लिए कहा गया था। डिप्टी कमिश्नर के आदेशों पर एडीसी और अन्य सदस्यों की कमेटी ने इसकी जांच की थी। एडीसी शहरी  डवलपमेंट की रिपोर्ट पर ट्रस्ट के 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। यदि टेंडर में गड़बड़ी थी तो पहले उसे रद्द करना जरूरी था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने 52.40 करोड़ का टेंडर किया रद्द : अब दोबारा लगेगा टेंडर

अमृतसर, 31 जनवरी (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर ने रंजीत एवेन्यू 97 एकड़ और सी ब्लॉक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *