
अमृतसर, 23 सितंबर (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के 97 एकड़ और सी ब्लॉक रंजीत एवेन्यू के विकास के लिए जारी किए गए 5 टेंडर रद्द हो गए हैं। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा 97 एकड़ स्कीम और सी ब्लॉक रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वर्क के लिए 866.56 लाख रुपए, स्टॉर्म सीवरेज और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए 344.88 लाख रुपए ,हॉर्टिकल्चर के लिए 188.59 लाख रुपए, रिप्लेनिंग अपग्रेडेशन एंड ब्यूटीफिकेशन ऑफ डीएससी 97 एकड़ और सी ब्लॉक रंजीत एवेन्यू सिविल वर्क के लिए 2753.32 लाख रुपए और रिप्लेनिंग अपग्रेडेशन एंड ब्यूटीफिकेशन ऑफ डीएससी 97 एकड़ और सी ब्लॉक रंजीत एवेन्यू रोड वर्क के लिए 1038.02 लाख रुपयो के टेंडर लगाए गए थे। इन 5 टेंडर को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा तारीखे बढ़ाई गई। अब इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने इन 5 टेंडरो को रद्द कर दिया है।
आपको बता दें कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर द्वारा पिछले साल भी डीएससी 97 एकड़ और सी ब्लॉक रंजीत एवेन्यू के विकास के लिए 52.80 करोड़ रुपयो का एक टेंडर लगाया था। इस टेंडर की फाइनेंसियल बिड इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा दिसंबर 2025 को खोली गई थी। इस टेंडर में दो पार्टियों को डिस क्वालीफाई किया गया था। जिसमें डिसक्वालीफाई हुई एक पार्टी द्वारा पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को शिकायत की थी। चीफ सेक्रेटरी को की गई शिकायत पर डिप्टी कमिश्नर अमृतसर द्वारा इस टेंडर की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी द्वारा जांच के उपरांत इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सात अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। बाद में इन अधिकारियों को हाई कोर्ट से स्टे मिल गया था। इस टेंडर को भी पहले पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट और लोकल बॉडी विभाग ने रद्द कर दिया था।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News