Breaking News

सीएम मान की नंगे पैर 45 मिनट पेशी: भगवंत मान बोले,अकाल तख्त को चैलेंज करने की न हिम्मत, न औकात

श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में सीएम भगवंत मान अपना पक्ष और स्पष्टीकरण देते हुए।

अमृतसर,15 जनवरी:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज अमृतसर स्थित सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेशी खत्म हो गई है। करीब 45 मिनट तक सीएम भगवंत मान अंदर रहे मीडिया से बात कर सीएम ने कहा कि मेरे जो भी बयान थे, उस पर जत्थेदार को स्पष्टीकरण दे दिया है। सीएम ने कहा कि मैंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर नेरेटिव बनाया जा रहा है कि मैं अकाल तख्त को चैलेंज कर रहा हूं। मैंने अकाल तख्त के साथ मत्था लगाया है। मैंने उन्हें बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। मेरी ऐसी न हिम्मत है और न ही औकात है।

श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में सीएम भगवंत मान अपना पक्ष और स्पष्टीकरण देते हुए।

सीएम ने कहा कि अगले जो भी निर्देश या फैसले होंगे,
उसके बारे में हमें बता दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि मुझे सुकून और संतुष्टि हुई है कि लोगों की भावनाओं को कागजया अपने स्पष्टीकरण के रूप में जत्थेदार के आगे पेश किया।

सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही
आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मैंने बताया कि वह नकली है, उसकी कहीं मर्जी से जांच करवा सकते हो। सीएम ने कहा कि जितनी भी उनको शिकायतें मिली थी, उन सभी का सबूतो के सहित सारा रिकॉर्ड दे दिया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एस.आई.आर.-2026: 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं: डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 11 सितंबर(राजन): भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *