Breaking News

बारिश के कारण बिल्डिंग गिरने पर विधायक डॉ गुप्ता ने प्रभावित लोगों को एक लाख रुपए सहायता राशि उपलब्ध करवाई

विधायक डॉ अजय गुप्ता सहायता राशि का चेक देते हुए।

अमृतसर, 30 जनवरी(राजन): पिछले दिनों बरसात के कारण केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के गोदाम मोहल्ला में चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। विधायक डॉ अजय गुप्ता द्वारा इस मकान में रहने वाले लोग हर्ष कुमार और राधा रानी को जिला प्रशासन की ओर से एक लाख रुपया सहायता राशि उपलब्ध करवाई। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि यह गनीमत रही कि इस मकान में रहने वाले लोग बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में वह इन दोनों परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इन परिवारों और भी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं संगठन इंचार्ज मनदीप सिंह मोंगा, वार्ड इंचार्ज विशाल गिल, विमल कुमार प्रधान, नितिन कुमार, चिराग कुमार, सनप्रीत भाटिया, सुदेश कुमार और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीवाईएस द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित

अमृतसर, 21 जून:भारतीय योग संस्थान (बीवाईएस) द्वारा आज जहां देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *