Breaking News

ढाब खटिका जनाना अस्पताल को बेहतर बनाया जाएगा : सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी : विधायक डॉ अजय गुप्ता

विधायक डॉ अजय गुप्ता सिविल सर्जन के साथ अस्पताल का निरीक्षण करते हुए।

अमृतसर,6 फरवरी(राजन गुप्ता) : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज ढाब खटिका क्षेत्र में स्थित जनाना अस्पताल का सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज और नगर निगम के अधिकारियों के निरीक्षण किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि शहर के बीचो-बीच स्थित अस्पताल को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में आने वाले मरीजों को सभी तरह की सुविधाए उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरो और स्टाफ से विशेष बातचीत की। डॉक्टरो और स्टाफ ने अस्पताल की बिगड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार पूर्वक बताया।

विधायक डॉ अजय गुप्ता सिविल सर्जन के साथ अस्पताल का निरीक्षण करते हुए।

अस्पताल के भीतर पक्के तौर पर पुलिस की चेक पोस्ट बनवा दी जाएगी

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि आज ही वह पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मीटिंग करके इस अस्पताल के भीतर पक्के तौर पर पुलिस की चेक पोस्ट बनवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस चेक पोस्ट में दिन रात पुलिस कर्मचारी तैनात  रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल से ओट सेंटर किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करवा दिया जाएगा।

विधायक डॉ अजय गुप्ता सिविल सर्जन के साथ अस्पताल का निरीक्षण करते हुए।

स्पेशलिस्ट डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे

विधायक डॉ गुप्ता ने सिविल सर्जन डॉ सतिंदरजीत सिंह बजाज से कहा कि अस्पताल में गायनी, मेडिकल, डेंटल और ऑपरेशन के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर नियुक्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को जितने भी मेडिकल इंस्ट्रूमेंट की आवश्यकता होती है, सभी इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थित केमिस्ट शॉप में भी सभी तरह की मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ-साथ सभी तरह के टेस्ट भी मुफ्त मुहिया करवाए जाएंगे। ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

50 लाख रुपयो की लागत से अस्पताल की रिनोवेशन करवाई जाएगी

विधायक डॉ गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों को इस अस्पताल की पूरी तरह से रिनोवेशन करवाने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की लगभग 50 लाख रुपए की लागत से रिनोवेशन करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल की टूटी हुई छतो, दीवारों और फर्श की रिपेयर करवाई जाएगी। टोय लेट सेटो को बनवाने के साथ-साथ अस्पताल में लाइटे भी लगवाई जाएगी।  अस्पताल में नए रंग रोगन भी करवाए जाएंगे। उन्होंने निगम अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए की इस पर टेंडर लगवा कर जल्द से कार्य शुरू करवा दिया जाए।

इस अस्पताल को मिनी सिविल अस्पताल बनाया जाएगा: सिविल सर्जन

इस अवसर पर सिविल सर्जन  डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने कहा कि जैसा कि विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि अमृतसर शहर की वाॉल्ड सिटी का सबसे पुराना अस्पताल है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को मिनी सिविल अस्पताल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह की सुविधा सिविल अस्पताल में होती है, उसी तरह की सभी सुविधाएं आने वाले दिनों में उपलब्ध करवा दी जाएगी।  उन्होंने कहा कि अस्पताल में और भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर नियुक्त करवा दिए जाएंगे। इस अवसर पर पार्षद विक्की दत्ता,राविंदर सिंह डावर,  दीपक वोहरा, इंद्रजीत दत्ता, राहुल कुमार , रिशी कम्बोज, दीपक चढा, मंजीत सिंह, नगर निगम एसडीओ गुरप्रीत सिंह और भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के वालंटियर उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खडूर साहिब में मत्था टेका:निशान-ए-सिखी संस्थान के प्रयासों की सराहना की

खडूर साहिब, 8 फरवरी:पंजाब के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया ने आज जिला तरन तारन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *