Breaking News

कस्टम्स ने अमृतसर एयरपोर्ट पर चार हाईटेक ड्रोन किए जब्त

अमृतसर,5 फरवरी : राजस्व खुफिया निदेशालय
(डीआरआई) अमृतसर और एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) से मिली  सूचना के आधार पर कस्टम्स विभाग अमृतसर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अत्याधुनिक ड्रोन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 4 फरवरी 2026 को की गई, जब कुआलालंपुर से फ्लाइट संख्या AK-94 के जरिए अमृतसर पहुंचे एक यात्री की तलाशी ली गई ।

कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान यात्री के सामान से चार DJI Matrice 4T मॉडल के ड्रोन और उनके रिमोट कंट्रोल बरामद किए गए। इन ड्रोन की अनुमानित कीमत लगभग 23 .40 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यात्री ने इन ड्रोन को बिना वैध अनुमति और घोषणा के भारत लाने का प्रयास किया था।

अधिकारियों ने बताया कि DJI Matrice 4T श्रेणी के ड्रोन अत्याधुनिक तकनीक से लैस होते हैं और इनका उपयोग निगरानी, मैपिंग और अन्य संवेदनशील कार्यों में किया जा सकता है। ऐसे में इनका अवैध तरीके से देश में लाया जाना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला माना जा रहा है । इतना ही नहीं, पाकिस्तान की तरफ से हो रही तस्करी में भी इन्हीं ड्रोन का इस्तेमाल होता है । कस्टम्स विभाग ने ड्रोन और संबंधित उपकरणों को कस्टम्स एक्ट के तहत जब्त कर लिया है और यात्री से पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि ड्रोन किस उद्देश्य से लाए जा रहे थे और इनके पीछे किसी संगठित तस्करी नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है ।

डीआरआई और एआईयू की टीमें संयुक्त रूप से पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं।कस्टम्स अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी और सख्त की गई है और तस्करी या अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सेंट्रल जेल अमृतसर का ज्यूडिशियल इंस्पेक्शन; कैदियों के लिए दो हफ़्ते का मेडिकल कैंप

अमृतसर, 7 फरवरी(राजन): डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज अमृतसर जतिंदर कौर, परमिंदर कौर बैंस (एडिशनल चीफ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *