
अमृतसर,6 फरवरी :पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि इससे कुछ दिन पहले ही नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था।
भूपेश बघेल ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कई अहम मुद्दों पर पंजाब और केंद्र सरकार को.घेरा। इसी दौरान पत्रकारों ने भूपेश बघेल से नवजोत कौर सिद्धू को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने साफ कहा कि नवजोत कौर सिद्धू पहले पार्टी से निलंबित थी, जबकि अब उन्हें निष्कासित कर दिया गया है।
डॉ नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट कर साधा निशाना
डॉ नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट कर कहा,पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी। एक ऐसा नेता जो सोचता है कि वह अकेला ईमानदार और जानकार इंसान है, जिसे ज़मीनी हकीकत का बिल्कुल भी पता नहीं है। उसके अंदरूनी सर्कल में काम करने वाले लोग उसे दूर रखने में कामयाब हो जाते हैं और उसके कोई भी फैसला लेने से बहुत पहले ही टिकट बेचकर ज़िंदगी की ऐश-मौज करते हैं। वह किसी इमरजेंसी कॉल पर रिएक्ट करने में 6 महीने से ज़्यादा लगा देता है, तब तक नुकसान होना तय होता है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News