
अमृतसर,6 फरवरी: जिला अमृतसर के जंडियाला गुरु में कांग्रेस की रैली के दौरान एक दुखद घटना सामने आई, जहां रैली में शामिल एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिब सिंह के रूप में हुई है, जो गांव सरजा का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रैली के दौरान साहिब सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। कुछ ही पलों में वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, हार्ट अटैक की आशंका
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद साहिब सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।यह घटना उस समय हुई जब अमृतसर के जंडियाला गुरु कांग्रेस पार्टी की ओर से एक विशाल रैली आयोजित की गई थी। इस रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होने के लिए पहुंचे थे और बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News