Breaking News

एयर इंडिया की लंबी दूरी की उड़ानों को लेकर सांसद औजला ने उठाई आवाज: कनाडा, ऑस्ट्रेलिया व अन्य अंतरराष्ट्रीय रूटों पर विमानों के उन्नयन की मांग

सदस्य गुरजीत सिंह औजला

अमृतसर, 9 फरवरी (राजन):अमृतसर से लोकसभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला ने एयर इंडिया की लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने विशेष रूप से कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका जाने वाली उड़ानों में यात्रियों को हो रही असुविधाओं का मुद्दा उठाया है।

सांसद औजला ने अपने पत्र में कहा कि पंजाब और उत्तर भारत से बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय इन रूटों पर यात्रा करते हैं और भारी किराया चुकाने के बावजूद उन्हें पुरानी व जर्जर विमानों में सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि सीटों की स्क्रीन काम नहीं कर रहीं, सीटें टूटी या ढीली हैं, आर्मरेस्ट खराब हैं और साफ-सफाई के मानकों में कमी है।

उन्होंने कहा कि 12 से 15 घंटे की लंबी उड़ानों में यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, जो चिंताजनक है। औजला ने यह भी उल्लेख किया कि मीडिया रिपोर्टों और यात्रियों के अनुभवों में भी इन कमियों की पुष्टि हुई है।

सांसद औजला ने नागर विमानन मंत्रालय से मांग की है कि:

  1. कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका रूटों पर संचालित लंबी दूरी के विमानों का तत्काल निरीक्षण और ऑडिट कराया जाए।
  2. पुराने वाइड-बॉडी विमानों को बदला जाए या उनका व्यापक नवीनीकरण किया जाए।
  3. आधुनिक इन-फ्लाइट मनोरंजन प्रणाली, बेहतर सीटिंग और स्वच्छता के अंतरराष्ट्रीय मानकों को लागू किया जाए।
  4. हवाई अड्डों पर ग्राउंड स्टाफ की जवाबदेही और यात्री सेवा मानकों में सुधार किया जाए।

औजला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि और प्रवासी भारतीयों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

सांसद औजला ने उम्मीद जताई कि सरकार इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता दिखाते हुए यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

महा शिवरात्रि पर सजे शिवालय:फूलों और रोशनी के बीच उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, विधायक डॉ गुप्ता अलग-अलग मंदिरों में नतमस्तक हुए

अमृतसर,15 फरवरी:महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *