Breaking News

लोगों को मूलभूत सुविधा देने के लिए वचनबद्ध :विधायक डॉ अजय गुप्ता ने नए ट्यूबवेल का किया शुभारंभ

नए ट्यूबवेल का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 24 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज गली तिवाड़ीया में नए बने ट्यूबवेल का शुभारंभ किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को पहले पीने के पानी की समस्या आ रही थी। अब नया बड़ा ट्यूबवेल शुरू होने से पीने के पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा जो भी समस्या उनके ध्यान में लाई जाती है, उस समस्या का निपटारा पहल के आधार पर करवाया जाता है।

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी है

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी है। विकास कार्य के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी गलियों को बनवाने के लिए विकास कार्यों की पहले से ही मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन-जिन गलियों  का निर्माण कार्य  अभी शुरू नहीं करवाया गया, उन गलियों का निर्माण तेजी से शुरू करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अब सड़कों को बनवाने के भी विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को हर तरह की सुविदाए उपलब्ध करवा रही है

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को हर तरह की सुविदाए उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कार्ड बनवाए जा रहे हैं। जिससे 10 लाख रुपए तक एक परिवार का मुफ्त इलाज होगा। उन्होंने कहा कि लोग इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब में पहली बार बड़े पैमाने पर फ़ूड और न्यूट्रिशन सिक्योरिटी को मज़बूत करने की एक ऐतिहासिक पहल में, मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान ने कल ‘मेरी रसोई’ स्कीम शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत अप्रैल से हर तीन महीने में 40 लाख परिवारों को मुफ़्त फ़ूड किट (राशन किट) बांटी जाएंगी। ये फ़ूड किट नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत दिए जाने वाले गेहूं से अलग दी जाएंगी।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक इंचार्ज रविंद्र सिंह डाबर, साजन कुमार,राहुल कुमार अशोक कुमार, दीपक वोहरा,मैडम मोनिका, दीपक बग्गा,सोनू महाजन और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीएम मान ने मेरी रसोई स्कीम लॉन्च की: फ्री दाल,चीनी,नमक, तेल, हल्दी भी मिलेगी;6 मार्च से बजट सेशन शुरू होगा

जानकारी देते हुए सीएम भगवंत मान। अमृतसर, 23 फरवरी :पंजाब कैबिनेट की आज चंडीगढ़ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *