
अमृतसर, 11 मार्च : झब्बाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में एक बुजुर्ग सास की उसकी बहू ने ही हत्या कर दिया। बहू ने अपने बॉयफ्रेंड को घर में एसी रिपेयर करने बुलाया और सास के कमरे में जाकर तकिए से उसका मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया।बड़ी बात यह है कि बहू मिंटी शर्मा ने ही फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी और सास कमलेश रानी (65) की हत्या के साथ घर में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि, पुलिस ने छानबीन के दौरान शक के आधार पर बहू से पूछताछ की और वह पुलिस के सवालों में फंस गई।
इससे बहू और उसका बॉयफ्रेंड दलबीर सिंह उर्फ लाडी पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दोनों ने कबूल किया है कि सास उनके अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही थी। इसलिए, जब घर में कोई नहीं था, जब सास को रास्ते से हटा दिया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News