Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन : कहा, तेजी से विकास कार्य रहेंगे जारी

विकास कार्यों  का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर,19 मार्च(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज अंनगढ़ क्षेत्र बोड़ वाली गली , फतेह सिंह कॉलोनी और प्रीत एवेन्यू की गलियां बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से गलियां बनवाने के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रीमिक्स से सड़के बनवाने के भी विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं।

विकास कार्यों  का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर हल निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में आज गलियां बनवाने के विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं, उन गलियों की पहले सीवरेज व्यवस्था को ठीक करवाया गया था। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई भी कमी नहीं है।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिन-जिन क्षेत्रों में पानी की कमी है, वहां पर नए ट्यूबवेल शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 50 से अधिक नए ट्यूबवेल शुरू करवाए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ पांच और नए ट्यूबवेल शुरू करवाने की मंजूरी दे दी गई है। इस अवसर पर इन क्षेत्र के लोगों ने विकास कार्य शुरू करवाने पर विधायक डॉ गुप्ता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज सनप्रीत सिंह भाटिया,वार्ड इंचार्ज गुरदास सिंह, जगतार सिंह जग्गा, राजू भाटिया,रितेश कुमार, बाबू लाल, नगर निगम के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने वॉल्ड सिटी में सिगरेट,तंबाकू प्रोजेक्ट बेचने वालों के खोखे हटाए गए : तंबाकू प्रोजेक्ट बेचने वाले एक दर्जन दुकानदारों को नोटिस किए जारी

तंबाकू प्रोजेक्ट बेचने वाले  खोखे को हटाते हुए विभाग की टीम। अमृतसर, 9 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *