Breaking News

अमृतसर के जिला मैनेजर की मौत पर सांसद औजला ने सीएम को लिखा पत्र

अमृतसर, 14 अप्रैल(राजन):  पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला मैनेजर स्वर्गीय गगनदीप सिंह रंधावा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सांसद औजला ने अपने पत्र में इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि गगनदीप सिंह रंधावा लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न, दबाव और धमकियों का सामना कर रहे थे, जो उनके आधिकारिक कार्यों और टेंडर से जुड़े मामलों से संबंधित था। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस मामले में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और निजी सहायक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक धमकी और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही, सबूतों से छेड़छाड़, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा न करवाने और सीसीटीवी रिकॉर्ड में देरी जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।

सांसद औजला ने मुख्यमंत्री से मांग की कि:

एफआईआर में नामजद अन्य आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए

सबूतों से छेड़छाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता और सुरक्षा दी जाए

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए

लंबित वेतन, पेंशन और अन्य लाभ तुरंत जारी किए जाएं

उन्होंने कहा कि एक सरकारी अधिकारी को इस तरह के हालात में आत्महत्या के लिए मजबूर होना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है और सरकार को इस मामले में तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए।

अंत में सांसद औजला ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस गंभीर मामले में जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हेल्थ डिपार्टमेंट ने लंग केयर फाउंडेशन के साथ मिलकर फेफड़ों की बीमारियों के बारे में अवेयरनेस फैलाने के लिए पोस्टर जारी किए

अमृतसर, 13 अप्रैल : पंजाब सरकार के आदेश के मुताबिक, सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *