
अमृतसर, 27 अप्रैल :अमृतसर ग्रामीण के थाना भिंडी सैदां के एस एच ओ शशपाल सिंह को 2 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अजनाला की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया गया कि उनके पास हेरोइन होने की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिली और तुरंत सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
पकड़ी हेरोइन को नहीं कराई जमा, खुर्दबुर्द करने के फिराक में था
जानकारी के अनुसार, हाल ही में सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन की एक खेप भारतीय क्षेत्र में गिराई गई थी। आरोप है कि यह खेप एस एच ओ शशपाल सिंह के कब्जे में आई, लेकिन उसे जब्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की बजाय उन्होंने इसे खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की। जैसे ही इस बात की भनक उच्च अधिकारियों को लगी, उन्होंने बिना देरी किए कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार के साथ एसएचओ तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
विभाग ने आरोपी एस एच ओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सच्चाई सामने लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
1 दिन के पुलिस रिमाड पर
गिरफ्तारी के बाद शशपाल सिंह को आज अजनाला की अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान पुलिस उससे गहन पूछताछ करेगी, जिससे इस पूरे नेटवर्क और संभावित अन्य संलिप्त लोगों के बारे में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News