Breaking News

ढाब  खटीका जनाना अस्पताल को नया लुक दिया जा रहा:विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अस्पताल  को दी जा रही सुविधाओं का किया उद्घाटन

अस्पताल में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

अमृतसर, 2 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज  ढाब खटीका स्थित जनाना अस्पताल को दी जा रही सुविधाओं का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि ब्रिटिश काल में बने इस प्राचीन अस्पताल को नया लुक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में एक पुलिस पोस्ट का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की पीछे की साइड की दीवारों को ऊंचा करवा कर कांटेदार तार लगवाई जाएगी। ताकि अस्पताल में कोई भी शरारती तत्व ना घुस पाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे भी आने वाले दिनों में लगवाए जाएंगे।

अस्पताल में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

अस्पताल को बढ़िया लुक देने के लिए 50 लाख रुपए की राशि जारी की

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि इस प्राचीन अस्पताल का एक विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को बढ़िया बनवाने के लिए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री मान का धन्यवाद करते हैं कि फिलहाल उन्होंने अस्पताल को बढ़िया लुक देने के लिए 50 लाख रुपए की राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि इस 50 लाख रुपए की राशि से आज अस्पताल में निर्माण कार्यों का उद्घाटन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को बढ़िया बनवाने के लिए और भी राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर, कमरों  और टॉयलेट सेटों को रेनोवेट किया जा रहा है। इसके साथ-साथ सारे अस्पताल में पेंटिंग भी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बढ़िया लाइटिंग का सिस्टम भी लगवाया जा रहा है।

अस्पताल में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

अस्पताल को मिनी सिविल अस्पताल का रूप दिया जाएगा।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि जब से वह विधायक बने हैं, तब से ही इस अस्पताल का निरीक्षण करके ठीक करवाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सेहत सुविधाएं और भी बेहतर बनाने के लिए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह से मिलगे । उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को मिनी सिविल अस्पताल का रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद विक्की दत्ता, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह अहलूवालिया, ब्लॉक इंचार्ज  रिशी कपूर, राहुल  सेठी,बिटू दोदी,राजेश प्रधान, बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी का वॉलिंटियर्स और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भाजपा अमृतसर निगम द्वारा दिए जा रहे नाजायज पार्किंग ठेकों के विरोध में उठाएगी आवाज

अमृतसर, 28 अप्रैल  : अमृतसर नगर निगम द्वारा निगम अधिकारीयों की मिलिभुगत से दिए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *