Breaking News

सॉफ्ट टॉय में नशे की तस्करी: एयरपोर्ट पर कस्टम ने 25 किलो एमडीएमए पकड़ा

इन सॉफ्ट टॉय में नशीला पदार्थ छुपा कर लाया गया।

अमृतसर, 10 मई : श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को बड़ी सफलता प्राप्त की है। कस्टम्स ने एक यात्री को गिरफ्तार कर करीब 25 किलो से अधिक संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किए। यह कार्रवाई एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई

जानकारी के अनुसार, यात्री कंबोडिया से कुआलालंपुर के रास्ते फ्लाइट नंबर एमएच-118 से अमृतसर पहुंचा था। संदेह के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने यात्री को रोककर उसके सामान की गहन जांच की। एक्स-रे स्कैनिंग और तलाशी के दौरान अधिकारियों को चार सॉफ्ट टॉय के अंदर छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में टैबलेट्स मिलीं।

बरामद टैबलेट्स का कुल वजन करीब 25 दशमलव 25 किलोग्राम बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में इन टैबलेट्स के मेथिलीनडाइऑक्सीमेथामफेटामाइन यानी एमडीएमए होने का संदेह है, जो कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज एक्ट 1985 के तहत प्रतिबंधित मादक पदार्थ है।

कस्टम विभाग ने बरामद माल को जब्त कर लिया है और आरोपी यात्री को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के पूरे रूट का पता लगाने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

चलती थार पर स्टंट का वीडियो :फुटबोर्ड पर खड़ा हुआ, डायलॉग  लगाया,जेब में पैसा…तो दुनिया पैरों तले

अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): एयरपोर्ट रोड पर चलती ब्लैक थार से बाहर निकलकर स्टंट करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *