Breaking News

पंजाब बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषितः टॉप 3 में 2 लड़कियां;पास स्टूडेंट्स का प्रतिशत 94.52 रहा

अमृतसर, 11 मई :पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सभी छात्रों के रिजल्ट को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। फरीदकोट की छात्रा हरलीन शर्मा ने स्टेट में टॉप किया है।सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो में पढ़ने वाली हरलीन ने 650 में से पूरे 650 अंक हासिल किए हैं।

वहीं, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौली बस्सी,
रूपनगर के छात्र मनिमहेश शर्मा 650 में से 645 अंक
हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 99.23 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल खालसा दीवान मॉडल, होशियारपुर की छात्रा रिया रानी को स्टेट में तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने 645 अंक हासिल किए हैं।उनके भी 99.23 प्रतिशत अंक हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसमें वे अपना रोल नंबर और नाम डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
pseb.ac.in है। अगर किसी भी छात्र को वहां रिजल्ट
देखने में दिक्कत आती है तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। गीधे 9549161161 पर कॉल कर अपना रिजल्ट या उससे संबंधित कोई भी जानकारी सकते हैं।
·

इस बार का परीक्षा परिणाम

पिछले साल की तुलना में रिजल्ट गिरा: इस साल परीक्षा में कुल 2,69,505 नियमित परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 2,54,744 स्टूडेंट पास हुए हैं। इस बार पास स्टूडेंट्स का प्रतिशत 94.52 रहा, जो पिछले साल की तुलना में कम है। पिछले साल 95.61% बच्चे पास हुए थे। परीक्षा में इस बार लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहा। कुल पास स्टूडेंट्स में लड़कियों का पास 95.96% रहा। जबकि, 93.23% लड़के पास हो पाए। वहीं, ट्रांसजेंडर श्रेणी का परिणाम 100% रहा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

न्यू अमृतसर की समस्याओं को लेकर सांसद औजला से मिले निवासी, जल्द समाधान का मिला भरोसा

अमृतसर, 10 मई :न्यू अमृतसर क्षेत्र के निवासी आज सांसद गुरजीत सिंह औजला और उनके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *