Breaking News

पंजाब भाजपा के 2 ऑफिसों पर हमला: लाठी-डंडे लेकर घुसे लोग, तोड़फोड़ की

अमृतसर, 11 मई :पंजाब में आज को भाजपा के दो ऑफिसों में हंगामा और तोड़फोड़ हुई | मोहाली के जीरकपुर में 5 नकाबपोश युवक भाजपा ऑफिस में घुस गए और दीवारों व पोस्टरों पर इंक फेंककर हंगामा किया। आरोप है कि युवकों ने भाजपा नेता गुरदर्शन सैनी की तस्वीर पर भी इंक फेंकी। घटना के दौरान
ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी कुछ देर बाद मौके से फरार हो गए।

वहीं, तरनतारन में भी भाजपा ऑफिस पर हमला हुआ। 15 से 20 लोग अचानक ऑफिस में लाठी-डंडे लेकर दाखिल हुए और तोड़फोड़ की । कुर्सियां और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया व नारेबाजी भी की। इस दौरान कुछ पत्थर फेंकते दिखे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

यहां भाजपा जिला प्रधान हरजीत सिंह संधू ने बताया कि वह किसी प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, तभी 15 से 20 लोग ऑफिस में घुस आए। उन्होंने कहा कि हमलावर लगातार नारेबाजी कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डीजीपी ने अमृतसर-जालंधर में हुए बम धमाकों परखालिस्तानी आतंकियों की तरफ से किए गए दावे को किया खारिज

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी गौरव यादव। अमृतसर, 6 मई :पंजाब के डीजीपी गौरव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *