Breaking News

पंजाब सरकार द्वारा भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर लगभग 17.72 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत

कैबिनेट मंत्री  हरभजन सिंह ईटीओ, संत बलबीर सिंह सीचेवाल विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए। 

अमृतसर, 14 मई :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के विकास के लिए 17 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आज शुरुआत की गई। इन विकास कार्यों का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल, राज्य के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ तथा भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल श्राइन बोर्ड के एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन बाल जोगी प्रगट नाथ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि इस पावन स्थान के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए प्रेम, त्याग और गरीबों की सेवा के मार्ग को अपनाकर एक बेहतर समाज का निर्माण करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आदिकवि भगवान वाल्मीकि जी की अमर रचना महान महाकाव्य रामायण सदैव मानवता को सत्य का मार्ग दिखाती रहेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली यह पहली सरकार है जो वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के तीर्थ स्थल के विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है।

कैबिनेट मंत्री  हरभजन सिंह ईटीओ, संत बलबीर सिंह सीचेवाल विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए। 

इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री  हरभजन सिंह ईटीओ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल के विकास के लिए 17.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 2.8 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य मंदिर की पेंटिंग/पॉलिशिंग, मंदिर तक जाने वाले रास्ते के पिलरों की मरम्मत तथा सैंडस्टोन की सिलिकॉन कटिंग का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 3.74 करोड़ रुपये की लागत से पवित्र सरोवर की सफाई, जिसमें गाद निकालना, साफ रेत डालना आदि कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल श्राइन बोर्ड के एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन बाल जोगी प्रगट नाथ ने कहा कि उन्हें जो सेवा सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पावन स्थल अपनी आध्यात्मिक महत्ता के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस मौके पर विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, विधायक  जसविंदर सिंह रमदास, नशा मुक्ति मोर्चा की माझा कोऑर्डिनेटर मैडम सोनिया मान, अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदरपाल सिंह, जनरल मैनेजर मधुर भाटिया,  पवन दराविंद,  कुमार दर्शन, एसडीएम मनवीर सिंह ढिल्लों, दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, पर्यटन अधिकारी  सुखमन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

5 पटवारियो के हुए तबादले

अमृतसर, 13 मई : डायरैक्टर लैंड रिकॉर्ड पंजाब की तरफ से पटवारियों के जिले भी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *