
अमृतसर,1 जून:पंजाब सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जालंधर पुलिस कमिश्नर सहित 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक जालंधर पुलिस कमिश्नर समेत कई अहम पदों पर बदलाव किया गया है। अमृतसर देहाती के एसएसपी सुहेल कासिम मीर का भी तबादला कर दिया गया है।
आदेशों के अनुसार आईपीएस अधिकारी धनप्रीत कौर को जालंधर पुलिस कमिश्नर के पद से हटाकर फिल्लौर स्थित एमआरएस पीपीए का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं लुधियाना रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह को नया पुलिस कमिश्नर जालंधर लगाया गया है।
इसके अलावा सरकार ने कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आईपीएस अनीता पुंज को स्पेशल डीजीपी एचआरडी एंड वेलफेयर पंजाब, चंडीगढ़ लगाया गया है, जबकि संदीप गोयल को लुधियाना रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेशों की कॉपी।


” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News