
अमृतसर, 18 जून (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज मजीठ मंडी,दाल मंडी की सड़के बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि 2 दिन पहले पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा मजीठ मंडी, अमृतसर में एक व्यापार मिलनी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मजीठ मंडी के व्यापारियों तथा इंडो फॉरेन चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया था ।
व्यापारियों की मांग पर सड़के बनवाने के कार्य शुरू करवा दिए गए

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों ने अपने कारोबार से संबंधित विभिन्न समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया था । जिस पर आज मात्र 2 दिन बाद व्यापारियों की मांग पर सड़के बनवाने के कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट भी उपलब्ध करवाई जा रही है। व्यापारियों की मांग पर इन क्षेत्रों में पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मीटिंग दौरान व्यापारियों ने जो भी समस्याएं बताई थी,उनका हल करवाया जा रहा है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मजीठ मंडी व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने अब तक जो भी मांग उनके समक्ष रखी है, उसे पहल के आधार पर हल करवाया जाता है।
मजीठ मंडी एशिया की सबसे पुरानी ड्राई फ्रूट की और बड़ी मंडी
मजीठ मंडी एशिया की सबसे पुरानी ड्राई फ्रूट की और बड़ी मंडी है। इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, पार्षद विक्की दत्ता, मजीठ मंडी व्यापारिक एसोसिएशन के प्रधान अनिल मेहरा,इंडो फॉरेन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बी.के. बजाज, व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारी, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स मोनिका लंबा,मन्नू कुमार, रमेश बिट्टा और क्षेत्र के व्यापारिक लोग मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News