Breaking News

नगर निगम पार्किंग स्टैंड के डिसऑनर हुए चेको का भुगतान निगम को मिला: बैंक गारंटी देने को भी तैयार

अमृतसर, 30 जून (राजन गुप्ता): नगर निगम पार्किंग स्टैंड घपला को लेकर ” अमृतसर न्यूज अपडेट्स” द्वारा प्रकाशित की गई खबर का असर हुआ है। निगम के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार के तीन चेक लगभग 10.50 लाख रुपयो की राशि के डिसऑनर  हो चुके थे। इसके अलावा बिना बैंक गारंटी और बिना भुगतान लिए चलने की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम को डिसऑनर हुए चैको का आज भुगतान मिल गया है।

निगम अधिकारी ने बताया कि डिसऑर्डर हुए चैको का भुगतान मिल गया है। उन्होंने बताया कि पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार बैंक गारंटी भी देने को तैयार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस ठेकेदार से बकाया राशि के भी पहले से ही चेक लिए हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जितनी भी राशि बकाया है, उसकी रिपोर्ट बनाकर उस राशि को भी वसूल कर लिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम के पार्किंग स्टैंड को लेकर घोटाला : बिना पूरा भुगतान किए और बिना अलॉटमेंट लेटर के पिछले 7 महीनो से चल रहा स्टैंड

अमृतसर, 27 जून : नगर निगम के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *