Breaking News

करमजीत सिंह रिंटू ने नई सीवरेज व्यवस्था डालने और सड़के बनाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू। 

अमृतसर, 6 जुलाई (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने नई सीवरेज  व्यवस्था डालने और सड़के बनाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। चेयरमैन रिंटू ने सिटी एनक्लेव मजीठा रोड में नए सीवरेज प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ वार्ड नंबर 15, गुरु नानक नगर में जाम सीवरेज की समस्या का मौके पर जाकर रिव्यू किया और संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द ठीक करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों की समस्याओं को समय पर हल करना और लोगों को बेहतर सुविधाए प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों की मांग पर ही तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू। 

करमजीत सिंह रिंटू ने ‘जोशी कॉलोनी’ में चल रहे सड़क बनाने के काम का रिव्यू किया। उन्होंने कहा कि उनकी  हमेशा कोशिश रहती है कि  खुद मौके पर जाकर काम को सुपरवाइज करूं ताकि मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अच्छा और पक्का काम मिले। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में जितनी भी प्रीमिक्स से बनने वाली सड़कों के काम शेष रह गए हैं, आने वाले दिनों में सभी अधूरी सड़कों का निर्माण करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका पहल के आधार पर हल करवाया जा रहा है।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जनता से किए अपने सभी वादों और चुनावी गारंटियों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों के आधार पर प्रदेश की जनता एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करेगी।

उन्होंने कहा कि “मावां-धियां सत्कार योजना” के तहत महिलाओं को प्रदान की जा रही सम्मान राशि को पूरे पंजाब की महिलाओं से भरपूर समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज, आम आदमी पार्टी के  वॉलिंटियर्स और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने 52.40 करोड़ का टेंडर किया रद्द : अब दोबारा लगेगा टेंडर

अमृतसर, 31 जनवरी (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर ने रंजीत एवेन्यू 97 एकड़ और सी ब्लॉक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *