Breaking News

विधायक डॉ गुप्ता ने सैनिटेशन को लेकर निगम कमिश्नर और अधिकारियों के साथ की मीटिंग:कहा,शहर की सैनिटेशन को लेकर लोग पूरा सहयोग दें

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता और नगर निगम कमिश्नर।

अमृतसर,7 जुलाई (राजन गुप्ता): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज शहर की सैनिटेशन को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार और निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग की। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि शहर की सैनिटेशन को लेकर पहले की सरकारों द्वारा जिस कंपनी को ठेका दिया हुआ था, उस कंपनी द्वारा ठीक ढंग से कार्य नहीं किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि नगर निगम अमृतसर द्वारा अब एक नई कंपनी को शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर ठेका दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि नई कंपनी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और शहर की सफाई व्यवस्था करवाई जा रही है। अब सफाई व्यवस्था पहले से ठीक हो गई है।

लंगर और छब्बील लगवाने वाले अपने आसपास बड़े-बड़े डस्टबिन रखें

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता और नगर निगम कमिश्नर।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आज निगम कमिश्नर और निगम अधिकारियों के साथ विशेष मीटिंग की गई है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर सबसे जरूरी लोगों का पूरा-पूरा सहयोग होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़कों पर कूड़ा ना फैँके। नगर निगम की गाड़ी आने पर ही गाड़ी वाले को कूड़ा दे। उन्होंने कहा कि विशेष कर लंगर और छब्बील लगवाने वाले अपने आसपास बड़े-बड़े डस्टबिन रखें। इन डस्टबिन में कूड़ा डालकर नगर निगम की गाड़ी मंगवाकर उसे कूड़ा दे।

आने वाले दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर हो जाएगी

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की 14 वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती मुलेचक्क पंचायत का भी कुछ हिस्सा सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम को समर्पित किया जा रहा है। उस क्षेत्र की भी सफाई व्यवस्था और सीवरेज व्यवस्था का कार्य नगर निगम से करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सफाई सेवकों की संख्या बढ़ाई जा रही है। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में सफाई व्यवस्थाओं को हर हालत में बेहतर बना दिया जाएगा।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा रही

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था अब तीन चरणों में की जा रही है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा नाइट सैनिटेशन भी करवाई जा रही है। जिसकी जांच पड़ताल में खुद करते हैं। नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियों की संख्या और बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर आधुनिक मशीनरी भी लगाई जा रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम के 8 एमटीपी सीनियर टाउन प्लानर (एसटीपी) बनने जा रहे

अमृतसर, 2 जुलाई: पंजाब की नगर निगमो के 8 एमटीपी सीनियर टाउन प्लानर (एसटीपी) बनने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *