Breaking News

करमजीत सिंह रिंटू ने आनंद एवेन्यू में नया ट्यूबवेल लगाने और पार्क के नवीनीकरण करने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह और रिंटू व अन्य।

अमृतसर , 9 जुलाई (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने आनंद एवेन्यू मार्केट में नया ट्यूबवेल लगवाने और पार्क के नवीनीकरण करने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि आनंद एवेन्यू मार्केट में एक नए ट्यूबवेल के शुरू होने पर इलाके के लोगों और दुकानदारों को साफ़ पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है।

पार्क का नवीनीकरण  इलाके के लोगों की सेहत और भलाई को ध्यान में रखकर किया गया

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह और रिंटू व अन्य।

चेयरमैन रिंटू ने कहा कि आनंद एवेन्यू में पार्क का नवीनीकरण  इलाके के लोगों की सेहत और भलाई को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि हल्के के हर वार्ड और हर गली तक विकास पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर लोगों की मांग पर विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई भी कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आनंद एवेन्यू मार्केट को सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मार्केट में सीवरेज व्यवस्था को पूरी तरह से ठीक करवा कर फुटपाथ, इंटरलॉकिंग टाइलों से फर्श बनवाया जाएगा। यहां पर एक आधुनिक फव्वारा लगवा कर बढ़िया लाइटिंग भी लगाई जाएगी।

सभी कॉलोनियों और मार्केट के लोगों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की सभी कॉलोनियों और मार्केट के लोगों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रीमिक्स की सड़के बनवाने का कार्य भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के लोगों के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है, और लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी सरकार ने न केवल लोगों से किए अपने वादे पूरे किए

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने न केवल लोगों से किए अपने वादे पूरे किए हैं, बल्कि ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करके लोगों का दिल भी जीता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने माँ-बेटी सत्कार योजना के माध्यम से अपनी आखिरी गारंटी भी पूरी कर दी है, जिससे महिलाओं को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता मिलेगी और समाज में उनकी स्थिति मजबूत होगी। इस अवसर पर प्रणव धवन , सुनील बुतानी,राधे मेहरा,सुनील जैन , दीप डेकोर,मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रिंटू द्वारा विधानसभा हल्का उत्तरी में विकास कार्यों किया गया शुभारंभ :गलियों का निर्माण, सीवरेज अपग्रेडेशन एवं स्वच्छ पेयजल पाइपलाइन कार्य एक साथ शुरू

बुनियादी ढांचे को मज़बूती की दिशा में बड़ा कदम विकास कार्यों का शुभारम करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *