Breaking News

पंजाब कांग्रेस प्रभारी से  मीटिंग में गर्मागर्मी: चन्नी बोले- वडिंग कुर्सी छोड़ें, रंधावा बोले- कंप्रोमाइज्ड लीडर नहीं चाहिए; बघेल बोले- रिपोर्ट हाईकमान को दूंगा

अमृतसर,11 जुलाई :पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने शनिवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस के एक बड़े गुट से 2 घंटे मीटिंग की। इसमें हर वक्त माहौल गर्माया रहा। 3 सांसदों व 9 विधायक वाले कांग्रेसी  गुट ने साफ कर दिया कि वह मौजूदा प्रधान राजा वडिंग की अगुआई में काम नहीं कर सकते।

मीटिंग के बाद चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा एक साथ मीडिया के सामने आए। इस मौके पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि उन्होंने भूपेश बघेल  को सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत करा दिया है। रंधावा ने कहा कि मीटिंग में उन्हें बताया गया कि कभी-कभी पार्टियों को फैसले वापस लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा लीडर चाहिए जो मजबूती से अपनी बात रखे। हमें कॉम्प्रोमाइज नेता की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज की मीटिंग में करीब 92 चुनाव क्षेत्रों से नेता पहुंचे थे। सभी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करना चाहते हैं। उनके कार्यकर्ता पंजाब में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए काम करना चाहते हैं। रंधावा ने कहा कि उन्होंने भूपेश बघेल से अपील की है कि वे सभी की बात हाईकमान के सामने रखें। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को सिर्फ कांग्रेस ही रोक सकती है। इसलिए पार्टी का एकजुट होना बहुत जरूरी है।

इस दौरान बघेल उन्हें समझाते रहे कि सारी बातें हाईकमान तक पहुंचाएंगे। माहौल देख नेता विपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि हाईकमान को उनके नई नियुक्ति वाले फैसले की समीक्षा करनी चाहिए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधानसभा स्पीकर ने बेअदबी कानून पर रखा पक्ष

अमृतसर,8  मई :पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां आज अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *