Breaking News

नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव दोबारा करवाने को लेकर 7 अगस्त को हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

अमृतसर, 6 अगस्त (राजन):नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए चुनाव में कथित धक्केशाही को लेकर कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा हाई कोर्ट में दायर की गई थी। इस याचिका को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बेंच द्वारा वकील ना पेश होने के कारण 25 मई को खारिज कर दिया गया है।

कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा हाई कोर्ट की डबल बेंच द्वारा खारिज की गई याचिका पर दोबारा रेस्टोरेशन अपील दायर की। माननीय हाई कोर्ट की डबल बेंच द्वारा इसको मंजूरी देकर अब सुनवाई 7 अगस्त 2026 यानी कल शुक्रवार को होगी।

विकास सोनी द्वारा 28 जनवरी 2025 को याचिका दायर की थी

बता दें कि कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा 28 जनवरी 2025 को माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में मामला दायर किया था। इस याचिका में मांग की गई है कि नगर निगम अमृतसर के मेयर पद के चुनाव को दोबारा करवाया जाए ।उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के पास पार्षदो का बहुमत है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने तीन अवैध डेयरियों पर की कार्रवाई:छह पशु जब्त कर गौशाला भेजे गए

कार्रवाई करते हुए टीम के अधिकारी और कर्मचारी। अमृतसर, 3 अगस्त(राजन): नगर निगम ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *