Breaking News

अमृतसर में ट्रैक पर कार खड़ी करने पर एएसआई सस्पेंड: वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने लिया एक्शन

अमृतसर, 7 अगस्त: अमृतसर पुलिस में तैनात एएसआई  द्वारा रेलवे ट्रैक पर अपनी कार खड़ी करने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिस पर  अमृतसर पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने आरोपी एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है।

पिछले दिनों इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में एक पुलिसकर्मी की कार सीधे रेलवे ट्रैक के ऊपर खड़ी दिखाई दे रही थी। वीडियो के साथ यह दावा किया गया था कि कार चालक पुलिसकर्मी कथित तौर पर भारी शराब के नशे में धुत था और इसी हालत में उसने लापरवाही से वाहन को ट्रैक पर लाकर खड़ा कर दिया। अमृतसर ट्रैफिक पुलिस की एडीसीपी अमनदीप कौर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित एएसआई को सस्पेंड करने के साथ ही उसका तुरंत मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने शातिर,फर्जी एसएचओ को किया गिरफ्तार: वर्दी में करता था ठगी; ठगी के पहले भी शातिर पर  सात मामले दर्ज

अमृतसर, 5 अगस्त:अमृतसर में पुलिस की वर्दी पहनकर और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दुकानदारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *