Breaking News

रीगो ब्रिज के निर्माण कार्य का औजला ने लिया जायजा, दिसंबर तक एक लेन शुरू होने का दावा

रीगो ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए सांसद गुरजीत सिंह औजला।

अमृतसर, 21 सितंबर (राजन): सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सोमवार को शहर के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण रीगो ब्रिज के पुनर्निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे और तकनीकी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माण में हुई देरी के कारणों की जानकारी ली। गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि अब तकनीकी अड़चनें दूर कर ली गई हैं और दिसंबर तक ब्रिज की एक लेन यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य है। इसके बाद करीब तीन महीने में दूसरी लेन भी शुरू करने की बात कही गई है।

ठेकेदार और रेलवे की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल

औजला ने कहा कि निर्माण में देरी के लिए संबंधित ठेकेदार और रेलवे विभाग की कार्यप्रणाली भी जिम्मेदार रही है। जब विभाग की लगातार बैठकें हो रही थीं तो ठेकेदार को तकनीकी अड़चनों और जरूरी मंजूरियों की जानकारी पहले से होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि लगातार दबाव बनाने के बाद इन समस्याओं को स्पष्ट रूप से सामने लाया गया।औजला के मुताबिक अब जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने तीन वार्डों में गलियों में सीसी फ्लोरिंग डालने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन :कहा, क्षेत्र का कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य। अमृतसर, 17 सितंबर(राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *