Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स में 10% रिबेट का लाभ लेते हुए लोग जमा करवा रहे टैक्स

सीएफसी सेंटर में टैक्स लेते हुए अधिकारी।

अमृतसर, 22 सितंबर (राजन): पंजाब सरकार द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स 30 सितंबर तक जमा करवाने पर 10% रिबेट दिया जा रहा है। लोग 10% रिबेट का लाभ लेते हुए टैक्स जमा करवा रहे हैं। वर्तमान वित्त वर्ष में नगर निगम को अब तक 17.45 करोड़ रुपए टैक्स एकत्रित हो चुका है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर निगम के सहायक कमिश्नर विशाल वधावन ने कहा कि नगर निगम के मुख्य कार्यालय रंजीत एवेन्यू और निगम के सभी जोन कार्यालय में  स्थित सीएफसी सेंटर में लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकते हैं।

सीएफसी सेंटर में टैक्स लेते हुए अधिकारी।

सहायक कमिश्नर विशाल वधावन ने बताया कि 30 सितंबर तक कोई भी छुट्टी होने के बावजूद भी नगर निगम के सभी सीएफसी केंद्र खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को भी प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित होता रहेगा। प्रॉपर्टी टैक्स के सभी अधिकारी और कर्मचारी 30 सितंबर तक छुट्टी होने के बावजूद भी ड्यूटी पर अपने-अपने कार्यालय में रहेंगे। नगर निगम को 30 सितंबर तक लगभग 40 करोड़ रुपए तक प्रॉपर्टी टैक्स आने की संभावना है।

विशाल वधावन ने लोगों से अपील की कि 29 और 30 सितंबर को अधिक लोगों द्वारा टैक्स जमा करवाने पर कभी कोई कंप्यूटराइज्ड  दिक्कत आ सकती है। इसीलिए लोग 29 सितंबर से पहले पहले 10% रिबेट का लाभ लेकर टैक्स जमा करवा दे। ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए उपभोक्ता इस लिंक mseva.lgpunjab.gov.in के माध्यम से टैक्स जमा करवा सकते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एमटीपी विभाग ने ग्रीन लैंड, मजीठा रोड पर अवैध रूप से बन रहे दो होटल निर्माण को गिराया गया

अमृतसर, 18 सितंबर (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग ने मजीठा रोड ग्रीन लैंड क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *