Breaking News

पंजाब कांग्रेस में प्रताप बाजवा का सियासी खेल शुरू: चंडीगढ़ में 15 कांग्रेसी विधायको से सीक्रेट मीटिंग,राहुल गांधी को चिट्ठी भेजी

अमृतसर,11 अगस्त :पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच अब चन्नी – वडिंग के बाद पार्टी में प्रताप सिंह बाजवा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 15 कांग्रेस विधायकों के साथ चंडीगढ़ में सीक्रेट बैठक कर राहुल गांधी से मुलाकात का फैसला लिया। इसके बाद विधायकों ने राहुल गांधी को लेटर लिखकर मिलने का
समय मांगा है।

विधायक पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालात और नेताओं के बीच चल रहे विवाद को लेकर राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं। इसी बीच प्रताप सिंह बाजवा भी दिल्ली पहुंचे हैं। ऐसे में पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में इस घटनाक्रम को अहम माना जा रहा है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल 6 जुलाई को चंडीगढ़ पहुंचे थे। प्रताप सिंह बाजवा के सरकारी आवास पर जाकर उसके साथ मीटिंग की थी। इस मीटिंग में राजा वडिंग और गुट के बागी नेता मौजूद नहीं थे। बाजवा ने कहा  था कि- जब बघेल साहब पहले दिन आए थे, तो मैंने उनसे वादा किया था कि एक वरिष्ठ कांग्रेसी होने के नाते मैं नाराज नेताओं और हाईकमान के बीच एक पुल के रूप में कामकरने की पूरी कोशिश करूंगा।

लेकिन अब प्रताप सिंह बाजवा के ही तीसरे गुट के रुप में सक्रिय होने की चर्चा है। हालांकि, अभी बाजवा का इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। जबकि, उनके गुट में शामिल विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने गुट बनने की चर्चाओं को अफवाह बताया। उनका कहना है कि विधायकों के एक दल ने पंजाब के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने नेता को चिट्ठी लिखकर टाइम मांगा है।

इन विधायक  ने राहुल गांधी को लेटर लिखा

मीटिंग में शामिल में कांग्रेसी विधायकों ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है। इनमें प्रताप सिंह बाजवा,अरुणा चौधरी, अवतार सिंह जूनियर,बलविंदर सिंह धालीवाल , बस्दिरमीत सिंह पाहड़ा, हरदेव सिंह लाडी, कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, नरेश पुरी, परगट सिंह गुरजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह सरकारिया, सुखपाल सिंह खैहरा,सुखविंदर सिंह कोटली ,तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, बिक्रमजीत सिंह चौधरी के नाम शामिल है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में सरदार तेजा सिंह समुंदरी के जीवन एवं योगदान को समर्पित विशेष नाटक का मंचन

सरदार तेजा सिंह समुंदरी की विरासत युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत: तरनजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *