Breaking News

16 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची-2026 संबंधी विशेष कैंप लगाए जाएंगे : अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी  पल्लवी मिश्रा।

अमृतसर, 13 अगस्त(राजन): भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित कर दी गई है। ड्राफ्ट मतदाता सूची संबंधी दावे एवं आपत्तियां 13 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। इसी के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए 16 अगस्त 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची-2026 संबंधी विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

इस संबंधी जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी  पल्लवी मिश्रा ने बताया कि विशेष कैंप के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा मतदाताओं को ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य विवरण जांचने में सहायता प्रदान की जाएगी। यदि किसी योग्य मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है अथवा किसी विवरण में संशोधन की आवश्यकता है, तो उसे आवश्यकता अनुसार फॉर्म-6, फॉर्म-6ए एवं फॉर्म-8 भरने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विशेष कैंपों के दौरान BLOs द्वारा मतदाताओं को उनके नाम, पते तथा मतदाता सूची से संबंधित अन्य विवरणों की जांच एवं वेरीफिकेशन  में सहायता की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित फॉर्म एवं दस्तावेज जमा करवाने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी निर्वाचन अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को विशेष कैंपों के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) को भी विशेष कैंपों संबंधी जानकारी देकर अधिक से अधिक जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक योग्य मतदाता 16 अगस्त को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण अवश्य जांचे। यदि किसी प्रकार का संशोधन, दावा अथवा आपत्ति हो तो निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित फॉर्म जमा करवाएं। इससे मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने में सहायता मिलेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव को समर्पित जिला अमृतसर में 6.50 लाख पौधे लगाने का अभियान जारी

अमृतसर, 11 अगस्त (राजन):श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव को समर्पित पंजाब सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *