Breaking News

अमृतसर में सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल से संबंधित पांच व्यक्ति 7 पिस्तौल और 2 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

अमृतसर, 13 अगस्त(राजन):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो बड़े नेटवर्कों का पर्दाफाश करके पांच व्यक्तियों को सात अवैध पिस्तौल और 2.030 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां निदेशक जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान परगट सिंह उर्फ पग्गा (30) और जनबर सिंह (20) दोनों निवासी गांव डल्ल, तरन तारन; बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला (30) निवासी गांव डोके, अमृतसर देहाती; अमनदीप सिंह उर्फ अमन (37) निवासी सरवरपुरा, अमृतसर और बलविंदर सिंह उर्फ काला (42) निवासी कोट आत्मा राम, अमृतसर के रूप में हुई है। बरामद की गई पिस्तौलों में चार .30 बोर (मेड इन चाइना) और तीन 9एमएम (मेड इन ऑस्ट्रिया) शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस टीमों ने आपराधिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आरोपियों की दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि शस्त्र अधिनियम के मामले में पकड़े गए आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे, जो अवैध हथियार प्राप्त करके उन्हें आगे अमृतसर एवं तरन तारन क्षेत्र मं  सप्लाई करते थे।

डी.जी.पी. ने कहा कि आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने, विदेशी तस्करों से संबंधों की जांच-पड़ताल और व्यापक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (सी.पी.) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पहले मामले में पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी परगट उर्फ पग्गा, जनबर सिंह और बलविंदर उर्फ बिल्ला को पांच अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी परगट उर्फ पग्गा और बलविंदर उर्फ बिल्ला द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर पुलिस ने उनके द्वारा बताई गई जगह से दो और पिस्तौलें बरामद कीं।

दूसरे ऑपरेशन के बारे में सी.पी. ने बताया कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अमनदीप उर्फ अमन और बलविंदर उर्फ काला को काबू किया और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2.03 किलो हेरोइन बरामद हुई।उन्होंने बताया कि जांच आगे बढ़ने पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ और बरामदगी होने की संभावना है।

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में शस्त्र अधिनियम की धारा 25(8) के तहत एफ.आई.आर. संख्या 250 दिनांक 11.08.2026 और थाना सुल्तानविंड, अमृतसर में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धाराओं 21-सी और 29 के तहत एफ.आई.आर. संख्या 179 दिनांक 10.08.2026 दर्ज की गई हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

चलती थार पर स्टंट का वीडियो :फुटबोर्ड पर खड़ा हुआ, डायलॉग  लगाया,जेब में पैसा…तो दुनिया पैरों तले

अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): एयरपोर्ट रोड पर चलती ब्लैक थार से बाहर निकलकर स्टंट करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *