Breaking News

भाजपा पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी: सैनी

अमृतसर, 16 अगस्त:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यदि पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनती है तो राज्य के विकास कार्यों को तेजी मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही विचारधारा की सरकार होने से विकास परियोजनाओं को मंजूरी देने और उन्हें जमीन पर लागू करने में तेजी आएगी। उनका दावा था कि डबल इंजन सरकार के माध्यम से पंजाब में उद्योग, रोजगार, बुनियादी ढांचे और अन्य क्षेत्रों में विकास को नई दिशा दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में अपार संभावनाएं हैं। सही नीतियों और मजबूत नेतृत्व के साथ राज्य को विकास के नए रास्ते पर ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का.लक्ष्य पंजाब को विकास के मामले में आगे ले जाना और पूरे विश्व के सामने एक मॉडल स्टेट के रूप में स्थापित करना है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

17 अगस्त को जिला अमृतसर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा

अमृतसर, 16 अगस्त: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 17 अगस्त को जिला अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *