Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता और विधायक डॉ जसबीर सिंह संधू ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं से भरी तीन बसों को हरी झंडी दे कर किया रवाना

बसों को रवाना करते हुए विधायक और पार्टी पदाधिकारी।

अमृतसर, 16 अगस्त(राजन):केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता, वेस्ट से विधायक डॉ जसबीर सिंह संधू ने आज गोल्डन गेट से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं के जत्थे की 3 बसो को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि सभी श्रद्धालु हरिद्वार-ऋषिकेश, मथुरा-वृंदावन और खाटू श्याम जी-सालासर बालाजी धार्मिक स्थल में जाकर धार्मिक स्थलों के दर्शन करके नतमस्तक होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को धार्मिक विरसे से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि जो कोमे धार्मिक विरसे से जुड़ी रहती है, वह सदा कामयाब होती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं देने के लिए विकास कार्य करवा रही है।

बसों को रवाना करते हुए विधायक और पार्टी पदाधिकारी।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि वह सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते इस योजना के लिए आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होते हुए पंजाब के सभी लोगों की खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को अलग-अलग तीर्थ स्थानो के दर्शन करने के लिए लगातार रवाना करते रहेंगे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी अमृतसर लोकसभा इंचार्ज पार्षद जरनैल सिंह ढोट, अमृतसर शहरी प्रधान सर्वजोत सिंह धनजल, आम आदमी  पार्टी के पदाधिकारी और भारी संख्या में वॉलिंटियर्स मौजूद थे।

बसों को रवाना करते हुए विधायक और पार्टी पदाधिकारी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने पदभार ग्रहण किया: चल रही खींचतान के बीच एकजुटता दिखाने की कोशिश की

अमृतसर, 11अक्टूबर :पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *