
अमृतसर, 5 सितंबर: पंजाब कांग्रेस को नए प्रभारी मिल गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज होंगे। इसके साथ-साथ भूपेश बघेल को असम, रणदीप सिंह सुरजेवाला गुजरात इंचार्ज होंगे।
राजस्थान के डिप्टी सीएम रहे सचिन पायलट
सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और डिप्टी सीएम रह चुके हैं। पायलट का जन्म 7 सितंबर 1977 को हुआ था। उनके पिता दिवंगत राजेश पायलट कांग्रेस के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री थे। उनकी माता का नाम रमा पायलट है। वह गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। सचिन पायलट ने महज 26 साल की उम्र में 2004 के लोकसभा चुनाव में दौसा सीट से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद वह देश के सबसे युवा सांसदों में शुमार हुए। मनमोहन सिंह की सरकार (UPA-2) में उन्होंने केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया।
जारी की गई सूची।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News