
अमृतसर, 7 सितंबर :अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रविवार रात ड्रोन उड़ने की सच्चाई सामने आ गई है। अमृतसर पुलिस के मुताबिक ड्रोन संदिग्ध नहीं थे बल्कि खेल टूर्नामेंट के दौरान उड़ाए गए थे। हालांकि एयरपोर्ट के 8 किलोमीटर दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक है, इसके बावजूद ड्रोन रनवे के करीब आने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीती रात ड्रोन दिखने के बाद अमृतसर आने वाली 7 फ्लाइटों को लैंडिंग नहीं करने दी गई थी। फ्लाइट्स के रूट तक बदल दिए गए थे।
पुलिस का कहना है कि पाबंदी के बावजूद ड्रोन उड़ाने को लेकर जांच की जा रही है। रविवार रात करीब 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया में संदिग्ध ड्रोन जैसे उड़ते ऑब्जेक्ट्स दिखाई दिए। कुछ देर तक ऑब्जेक्ट्स रनवे और आसपास के संवेदनशील इलाके में मंडराते रहे। रनवे के आसपास संदिग्ध गतिविधि नजर आते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत अलर्ट जारी किया।
एहतियात के तौर पर अमृतसर आने वाली सात उड़ानों की लैंडिंग रोक दी गई। अमृतसर भारत-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर से बेहद करीब स्थित होने के कारण इस घटना को सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना गया। अलर्ट मिलते ही सीआईएसएफ, पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एयरपोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News