Breaking News

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

अमृतसर, 14 सितंबर(राजन): सरकार की हिदायतों के अनुसार खरीफ-2026 के दौरान पराली न जलाने संबंधी किसानों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा आज विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने कार्यालय डिप्टी कमिश्नर से प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ये प्रचार वैनें जिला अमृतसर के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को पराली न जलाने तथा पराली के उचित प्रबंधन के लिए जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है, भूमि की उपजाऊ शक्ति प्रभावित होती है, मित्र कीट नष्ट होते हैं तथा खेती के लिए लाभदायक पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के दौरान जिला प्रशासन तथा कृषि विभाग के संयुक्त प्रयासों से पराली जलाने की घटनाओं में भारी कमी आई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी किसान धान की पराली को आग लगाए बिना इसका उचित प्रबंधन करेंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पराली का उचित प्रबंधन करने वाले किसानों को जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप में ‘हीरो किसान’ के तौर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली को आग लगाने की बजाय इसके उचित प्रबंधन के लिए कृषि विभाग की सेवाओं तथा उपलब्ध मशीनरी का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी अमृतसर अमरजीत सिंह दोसांझ ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा गांव तथा ब्लॉक स्तर पर जागरूकता कैंप आयोजित कर किसानों को पराली न जलाने संबंधी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग इस अभियान के तहत किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि किसान भाई पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी तथा अन्य तकनीकी जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी ब्लॉक कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमृतसर पल्लवी मिश्रा,  गुरप्रीत सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ  हरभिंदर सिंह, कृषि अधिकारी ब्लॉक मजीठा  सुखचैन सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखमनप्रीत कौर, कृषि विकास अधिकारी तथा डिप्टी पी.डी. हरनेक सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत अमृतसर में 35,031 मामलों का निपटारा, लगभग ₹99.80 करोड़ की रिकवरी/समझौता राशि के साथ ऐतिहासिक सफलता

अमृतसर, 12 सितंबर(राजन): पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *