Breaking News

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ गुप्ता ने दो नए बिजली के ट्रांसफार्मर शुरू करवाए:कहा,हल्के में बिजली के अब तक कुल 16 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए

बिजली के  ट्रांसफर का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 14 सितंबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज क्षेत्र में दो नए बिजली के ट्रांसफार्मर शुरू करवाए। जिसमें लोहगढ़ गुरुद्वारा साहिब के सामने और जनाना अस्पताल के  साथ नए ट्रांसफार्मर शुरू करवाए  गए। विधायक डॉ अजय  गुप्ता ने कहा कि जिस जिस क्षेत्र में बिजली सप्लाई को लेकर लोगों की शिकायतें मिलती है, उन उन क्षेत्रों में  बिजली सप्लाई को लेकर सुधार करवा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र  में बिजली के 16 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसके साथ-साथ जिस जिस क्षेत्र में पुरानी बिजली की तारे थी, वहां पर हाई टेंशन तारे डलवाई गई है। उन्होंने कहा कि वॉल्ड सिटी के चारों ओर सड़क से बिजली सप्लाई और स्ट्रीट लाइट की तारों को अंडरग्राउंड करवाया गया है।

बिजली सप्लाई को लेकर हल्के में सभी उचित प्रबंध किए हुए

विधायक डॉ अजय  गुप्ता ने कहा कि प्रतिदिन लोगों से मिलकर लोगों की समस्या जानकर उनका पहल के आधार पर हल करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि बिजली सप्लाई को लेकर पावर कॉम अधिकारियों के साथ मीटिंग करके बिजली सप्लाई को लेकर हल्के में आ रही सभी तरह की समस्याएं हल करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि बिजली सप्लाई को लेकर हल्के में सभी उचित प्रबंध किए हुए हैं।

वॉल्ड सिटी में लोगों को बिजली का नया मीटर लगवाने के लिए अब किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि विशेष कर वॉल्ड सिटी में लोगों को बिजली का नया मीटर लगवाने और बिजली मीटर का लोड बढ़ाने के लिए अब किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के  ब्लॉक इंचार्ज और यूथ विंग के कोऑर्डिनेटर साजन कुमार, मोनिका भट्टी, रोहित पहलवान, रितु महाजन, प्रदीप कुमार, मैडम राशि, पावर काम के अधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ गुप्ता ने गुरबख्श नगर क्षेत्र में बिजली का नया ट्रांसफार्मर, हाई वोल्टेज तारे और बिजली के नए पोल लगवाने का किया उद्घाटन

लोगों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई मिलेगी, तारों का जाल भी होगा समाप्त : विधायक डॉ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *