मतदाता सूचियों की संशोधन प्रक्रिया के तहत कुल 1,12,479 फॉर्म प्राप्त

अमृतसर, 14 सितंबर(राजन):भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार अमृतसर जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में चल रही मतदाता सूचियों के संशोधन प्रक्रिया के तहत दावों एवं आपत्तियों से संबंधित प्राप्त फॉर्मों की प्रतियां आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को सौंपी गईं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर, अमृतसर ने बताया कि दावों एवं आपत्तियों को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026 थी। इस अवधि के समाप्त होने के बाद 14 सितंबर 2026 को जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों के EROs द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को फॉर्म-9, फॉर्म-10, फॉर्म-11, फॉर्म-11A और फॉर्म-11B की प्रतियां रजिस्टर पर प्राप्ति दर्ज करवाते हुए सौंपी गईं।
उन्होंने बताया कि 13 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 तक जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, नाम हटाने तथा मतदाता विवरण में संशोधन से संबंधित विभिन्न फॉर्म निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त किए गए। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जिले में कुल 1,12,479 फॉर्म प्राप्त हुए हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 11-अजनाला विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 के 4,435, फॉर्म-6A के 10, फॉर्म-7 के 183 तथा फॉर्म-8 के 1,278, कुल 5,906 फॉर्म प्राप्त हुए हैं।
12-राजासांसी विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 के 4,793, फॉर्म-6A के 11, फॉर्म-7 के 114 तथा फॉर्म-8 के 1,493, कुल 6,411 फॉर्म प्राप्त हुए हैं।
13-मजीठा विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 के 4,442, फॉर्म-6A के 5, फॉर्म-7 के 107 तथा फॉर्म-8 के 1,411, कुल 5,965 फॉर्म प्राप्त हुए हैं।
14-जंडियाला (SC) विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 के 6,533, फॉर्म-6A के 11, फॉर्म-7 के 124 तथा फॉर्म-8 के 1,811, कुल 8,479 फॉर्म प्राप्त हुए हैं।
15-अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 के 9,172, फॉर्म-6A के 39, फॉर्म-7 के 187 तथा फॉर्म-8 के 3,320, कुल 12,718 फॉर्म प्राप्त हुए हैं।
16-अमृतसर पश्चिमी (SC) विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 के 13,122, फॉर्म-6A के 51, फॉर्म-7 के 182 तथा फॉर्म-8 के 3,999, कुल 17,354 फॉर्म प्राप्त हुए हैं।
17-अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 के 6,227, फॉर्म-6A के 8, फॉर्म-7 के 157 तथा फॉर्म-8 के 1,777, कुल 8,169 फॉर्म प्राप्त हुए हैं।
18-अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 के 9,343, फॉर्म-6A के 24, फॉर्म-7 के 206 तथा फॉर्म-8 के 2,461, कुल 12,034 फॉर्म प्राप्त हुए हैं।
19-अमृतसर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 के 12,533, फॉर्म-6A के 14, फॉर्म-7 के 487 तथा फॉर्म-8 के 2,565, कुल 15,599 फॉर्म प्राप्त हुए हैं।
20-अटारी (SC) विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 के 7,602, फॉर्म-6A के 7, फॉर्म-7 के 160 तथा फॉर्म-8 के 2,021, कुल 9,790 फॉर्म प्राप्त हुए हैं।
25-बाबा बकाला (SC) विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 के 7,597, फॉर्म-6A के 26, फॉर्म-7 के 182 तथा फॉर्म-8 के 2,249, कुल 10,054 फॉर्म प्राप्त हुए हैं।
इस प्रकार जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 85,799 फॉर्म-6, 206 फॉर्म-6A, 2,089 फॉर्म-7 और 24,385 फॉर्म-8 प्राप्त हुए हैं, जिनकी कुल संख्या 1,12,479 है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी EROs द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को दावों एवं आपत्तियों से संबंधित आवश्यक सूचियों तथा फॉर्मों की प्रतियां सौंपी गई हैं।
उन्होंने कहा कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की जांच तथा उनका निपटारा भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने तथा मतदाता सूचियों के संशोधन के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूचियों के संशोधन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष, व्यवस्थित एवं भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News