
अमृतसर,14 सितंबर (राजन):बिजली के हालात बिगड़ने के बीच पंजाब सरकार ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के चेयरमैन कम
मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) बंसत गर्ग को हटा दिया। उनकी जगह सीनियर आईएएस अधिकारी गुरकीरत किरपाल सिंह को CMD नियुक्त किया है। वह 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
इससे पहले लुधियाना में बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने दावा किया कि पंजाब में अब बिजली के लंबे कट नहीं लगेंगे, कल यानी 15 सितंबर से कट लगने बंद हो जाएंगे। प्राइवेट.बिजली प्लांट भी सरकार ने ठीक करवाए हैं। इसके लिए करीब 200 सरकारी मुलाजिम लगाए ।.मंत्री ने कहा- किसानों को पहले की तुलना में ज्यादा बिजली दी जा रही है। अब 8 घंटे की बजाय किसानों को 10 घंटे बिजली मिल रही है। इस साल पिछले साल की तुलना में बिजली की डिमांड 3,500 मेगावाट ज्यादा है।
सीएम मान बोले- बाढ़ के पानी से कोयले की कमी हुई
चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम भगवंत मान ने कहा- बिजली की समस्या हल हो गई है। पूरे देश में यह समस्या आई थी। झारखंड में कोयले की खानों में बाढ़ का पानी आ गया था, जिसकी वजह से कोयले की कमी हो गई थी। अब हम बातचीत कर ली है। वहां के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बात की था। कोयला झारखंड की पछवाड़ा कोयला खदान से आता है। वहां से निकलने वाला कोयला सिर्फ सरकारी थर्मल प्लांट में इस्तेमाल किया जा सकता है। दो प्राइवेट थर्मल प्लांट हैं, उन्हें यह कोयला नहीं दिया जा सकता था। हमने कोल इडिया से निवेदन किया कि इन दोनों प्लांट को भी कोयला देने की अनुमति दी जाए। कोल इंडिया इसके लिए मान गया है। झारखंड की स्थानीय मिनिस्ट्री से अनुमति की जरूरत थी, जो उन्होंने दे दी है। अब पांचों थर्मल प्लांट को कोयला मिलेगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News